14.7 C
Bilāspur
Monday, February 16, 2026
spot_img

बिलासपुर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, रुद्राभिषेक, शिव बारात और भोग-भंडारे से गूंजा मोपका क्षेत्र

महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी शिव मंदिरों में तड़के सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हाथों में पूजन सामग्री लिए श्रद्धालु भोलेनाथ की आराधना करते हुए आशीर्वाद लेते नजर आए। इस अवसर पर जगह-जगह रुद्राभिषेक, हवन-पूजन तथा भोग-भंडारे का आयोजन हुआ, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।इसी क्रम में मोपका स्थित श्री कैलाशपति लोक सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोग-भंडारे की व्यवस्था भी की गई। समिति के द्वारा विगत 5 वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इसी तरह से पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है।धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत भारत में पूजा-अनुष्ठानों की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा से निभाई जाती है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सुबह से ही हर ओर उत्साह, उल्लास और उमंग का दृश्य देखने को मिला, जिसने शहर को शिवमय कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles