Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा कर की स्वागत।

बिलासपुर में भाजपा के लिए आम सभा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर युवाओं में एक अलग ही क्रेज नजर आया । यूथ आईकॉन योगी आदित्यनाथ के काफिले पर फूल वर्ष की गई लेकिन अनोखी अंदाज में। जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाया है, उससे वे बुलडोजर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है।

इसलिए बिलासपुर में भी उनके काफिले पर डोजर मशीन के जरिए फूलों की वर्षा की गई। एक कतार में लगे 20 बुलडोजर से जब फूलों की बारिश हुई तो यह नजारा चमत्कृत करने वाला था। दरअसल यह योगी आदित्यनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक तरीका था, जिसने बताया कि पूरा देश और युवा उन्हें कितना चाहता है।

Exit mobile version