Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में ‘रेंट ए साइकिल’ योजना पूरी तरह हुई फ्लॉप, सड़क किनारे साइकिल खा रही धूल।

बिलासपुर में किराए से साइकिल उपलब्ध कराने के लिए पांच स्थानों पर रेंट साइकिल स्पॉट बनाए गए हैं। जिनमे रिवर व्यू रोड, नेहरू चौक, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक और रेलवे स्टेशन शामिल है। लेकिन सरकार की यह योजना फेल नजर आ रही है। रेंट ए साइकिल में लोगों की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। साइकिल स्टैंड पर खड़े-खड़े धूल लग रहे हैं। बहुत ही कम इन साइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस योजना के तहत शहर के लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए एक और साधन उपलब्ध हो इसलिए जगह-जगह पर रेंट ए साइकिल का स्टेशन बनाया गया। लेकिन शहर वासियों को इस योजना में कोई दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है और साइकिल स्टैंड पर पड़े हुए हैं। कई लोगों को तो इस योजना की जानकारी भी नहीं है।

Exit mobile version