35.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

बिलासपुर में रेडक्रॉस का प्राथमिक सहायता और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम ,कलेक्टर ने किया शुभारंभ…

बिलासपुर :- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्राथमिक सहायता और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।जिला शिक्षा अधिकारी,सहायक कलेक्टर, शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य और रेडक्रॉस सचिव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक, होमगार्ड और अन्य अधिकारी शामिल हुए। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर बालमुकुंद दुबे और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष तिवारी ने प्रशिक्षार्थियों को ज्ञान और कौशल सिखाया।प्रशिक्षार्थियों को दिनांक 10 से 13 सितंबर तक लगभग 350 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया।कलेक्टर ने सभी प्रशिक्षार्थियों को मास्टर ट्रेनर बनने की शुभकामनाएं दी और बताया कि जल्द ही रेडक्रॉस यूवोदय कार्यक्रम भी शुरू होगा, जिसमें गांव के युवाओं को जोड़कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. राजीव अवस्थी ने किया और कई रेडक्रॉस समिति सदस्य एवं महाविद्यालय के आचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles