Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में लगातार हो रही अतिक्रमण पर कार्यवाही, 36 मॉल के पास स्थित बचपन प्ले स्कूल के अवैध होल्डिंग को निगम ने हटाया।

बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 36 मॉल के पास स्थित बचपन प्ले स्कूल के अवैध होर्डिंग पर कार्यवाही की गई है। स्मार्ट सिटी के तर्ज पर बिलासपुर को संवारने का काम निरंतर जारी है। शहर के अलग-अलग हिस्सों मे लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही देखी जा सकती है। शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य भी निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

शहर के लगभग हर क्षेत्र में निगम द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। जिससे यातायात सुरक्षा में भी काफी हद तक सुधार देखा गया है। जैसा कि देखा जा रहा है मौसम ने अपना रुख मोड़ लिया है। कभी भी आंधी और तूफान चलने लगते हैं। शहर में सड़क पर अवैध होर्डिंग की वजह से आने जाने वाले लोग इसके शिकार बन सकते हैं। जिससे एक बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। जिनको ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य किया गया।

Exit mobile version