Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में लगेगा बायोगैस संयंत्र, बीपीसीएल करेगा 100 करोड़ का निवेश कछार में बनेगा प्लांट, कोनी में इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट की भी तैयारी

बिलासपुर में कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए नगर निगम, बीपीसीएल और छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। एसीएस मनोज पिंगुआ की मौजूदगी में हुए इस एग्रीमेंट के तहत बीपीसीएल लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर अमित कुमार और बीपीसीएल-सीबीडीए के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।यह संयंत्र कछार में 10 एकड़ भूमि पर बनेगा, जहां प्रतिदिन 5 से 10 मीट्रिक टन बायोगैस का उत्पादन होगा। इसके लिए प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट का उपयोग किया जाएगा। संयंत्र से पर्यावरण को लाभ होगा, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी और जैविक खाद से किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही 30 हजार मानव दिवस तक रोजगार का सृजन भी होगा।इसके अलावा, कोनी बस डिपो के पास बीपीसीएल को भूमि उपलब्ध कराकर इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसमें बायोगैस से वाहनों की रिफिलिंग और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की सुविधा रहेगी, जिससे शहर नेट ज़ीरो उत्सर्जन की ओर कदम बढ़ाएगा।

Exit mobile version