
बिलासपुर में पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह से शून्य हो गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिलासपुर में बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक पुलिस से बेखौफ होकर अपने पास बटन दार चाकू लिए घूम रहे हैं। जो अपनी ज़रूरतें पूरी करने और अपराधीक कृत्य को अंजाम देने के मकसद से किसी पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर देते हैं। इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत सामने आया है।

थाना सिटी कोतवाली पहुंचे शिकायतकर्ता बेमेतरा निवासी ओम कुमार साहू विद्यार्थी हैं जो परीक्षा दिलवाकर अपने रूम सरकंडा की ओर जा रहे थे दोनों विद्यार्थी पचरी घाट के समीप पहुंचे ही थे कि 4 से 5 नाबालिक लड़को के गैंग ने इन्हें घेर लिया और मोबाइल और पैसे लूट के इरादे से इन्हें चाकू अड़ाकर इनसे मारपीट करने लगे। हालांकि गनीमत थी कि शिकायत पाकर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक नाबालिग चाकू बाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि अन्य फरार हो गए। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।





