Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धालुओं का उमड़ा उत्साह

सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पूर्व शनिवार को गोड़ पारा स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई ।सफाई का संदेश देते हुए आगे आगे चल रहे समूह पूरे रास्ते की सफाई और जल का छिड़काव चल रहे थे, जिनके पीछे खास बैंड, डीजे , गतका दल , बग्घी, बैंड पार्टी, सफाई गाड़ी, निशान साहिब, पंज प्यारे साहिबान, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी और महिलाएं कीर्तन करती चल रही थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती और पंज प्यारों की अगवाई में निकले नगर कीर्तन में बच्चों का गतका आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे रास्ते महिला पुरुष और श्रद्धालु पूरे जोश के साथ कीर्तन करते चल रहे थे।

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन में गतका ग्रुप का हैरत अंगेज कारनामा और उनका जोश देखते ही बन रहा था। रास्ते भर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इस नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में दयालबंद क्षेत्र में ग्रैंड गुम्बर न्यूज़ के चेयरमैन मनजीत सिंह गुम्बर और उनके परिवार के सदस्यों ने पंज प्यारों का स्वागत करते हुए उन्हें माल्यार्पण किया ।वही श्री गुरु ग्रंथ साहब के आगे माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर आदर्श पंजाबी महिला संस्था की सदस्यों ने भी पंज प्यारों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आदर्श पंजाबी महिला संस्था द्वारा इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच फल आदि का वितरण किया गया

इस अवसर पर यहां खूब आतिशबाजी की गई, साथ ही नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट, नमकीन, फल, हलवा, पानी आदि की सेवा प्रदान की गई।

सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा से निकलकर सदर बाजार, गोल बाजार , गांधी चौक होते हुए नगर कीर्तन दयालबन्द गुरुद्वारा पहुंची। इस नगर कीर्तन में बुजुर्गों और बच्चों के लिए ई रिक्शा की भी व्यवस्था की गई थी। शनिवार संध्या पूरा शहर गुरु कीर्तन से गूंज उठा

Exit mobile version