Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में सर्व सुविधायुक्त हवाई सेवा के लिए संघर्षरत “हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति” ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

विगत 4- 5 वर्षों से बिलासपुर में सर्व सुविधायुक्त हवाई सेवा के लिए संघर्षरत हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। समिति ने बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 24 यात्रियों को बगैर सामान के ले जाने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए एलाइंस एयर कंपनी को खरी खोटी सुनाई है। समिति चाहती है कि सेना से वापस होने वाली जमीन का सीमांकन तत्काल कराया जाए क्योंकि बारिश शुरू होने पर सीमांकन का काम तीन माह के लिए बंद हो जाएगा।

समिति का कहना है कि सेना से जमीन हासिल किए बगैर रनवे का विस्तार संभव नहीं। इस वजह से पूर्ण विकसित एयरपोर्ट का लाभ बिलासपुर को नहीं मिल पा रहा है। समिति ने रनवे की लंबाई कम से कम 200 मीटर करने की मांग की है। बिलासपुर के हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जल्द ही रायपुर में घड़ी चौक से सीएम हाउस तक हवाई सुविधा मार्च निकलने पर भी निर्णय लिया है, जिन्होंने बिलासपुर के नए सांसद तोखन साहू से उम्मीद जताई है कि वे इस समस्या का स्थाई निदान निकलेंगे। गौरतलब है कि बिलासपुर में नाइट लैंडिंग, फोर-सी सुविधा और महानगरों के लिए हवाई उड़ान की मांग के साथ निरंतर यह धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है।

Exit mobile version