Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल नई सोच और नवाचार से जिले में होगा आर्थिक विकास कलेक्टर संजय अग्रवाल

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में स्टार्टअप उद्यमियों, उद्योगपतियों और बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स और उद्योगों के समन्वय से जिले में आर्थिक विकास की नई दिशा तय होगी। कलेक्टर ने युवाओं को नई सोच और नवाचार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण हटाने, बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य स्टार्टअप्स और उद्योगों को सहयोग देकर जिले को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना है।

Exit mobile version