Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में स्नेह मिलन व सम्मान समारोह सोनी समाज का महाकुंभ, एकजुटता और परंपराओं पर हुआ मंथन

बिलासपुर में मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज का राज्य स्तरीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समाज के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। रविवार को आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे।

वहीं नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी विशिष्ट अतिथि और छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।समारोह का उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना, युवाओं में परिचय और संवाद बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा और जनसेवा के कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

मंच से अतिथियों ने समाज की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ और पूरे देश में सामाजिक व्यवस्थाओं को भारत की सांस्कृतिक धरोहर की नींव बताया। प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि सोनी समाज लंबे समय से व्यापार और स्वर्ण आभूषणों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का यह सम्मेलन समाज सुधार और परंपराओं को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक सेवाओं से लेकर व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वालों को मंच से सराहा गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाजजनों ने आपसी मेल-जोल और परिचय को और प्रगाढ़ बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और परिवारजनों के अथक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।

Exit mobile version