Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में स्पा सेंटरों पर छापा अनियमितताओं के आरोप में 5 प्रबंधकों पर कार्रवाई

थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन जांच की। एक्वा स्पा 36 मॉल, एसीसी स्पा व्यापार विहार, दर्शना स्पा भारतीय नगर, एलिमेंट्स स्पा मैग्नेटो के पास और एक्वा-2 स्पा महाराणा प्रताप चौक में निरीक्षण के दौरान अनियमित गतिविधियां पाई गईं,

जिसके बाद संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस ने इस अभियान में अविनाश लहरे,ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन को सूचीबद्ध करते हुए जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Exit mobile version