Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तर्ज पर शहर में हो रहे अतिक्रमण पर निगम की कड़ी कार्यवाही।

बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर सजाने के लिए निगम जगह-जगह पर निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार कार्यवाही करती नजर आ रही है। जिसके तहत शहर में अतिक्रमण को साफ किया जा रहा है। आज की कड़ी में मगरपारा सुलभ शौचालय के पास से कार्यवाही कर ठेलो को हटाया गया।जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रही थी। कई बार सूचना देने के बाद भी ठेले को नहीं हटाने पर आज निगम द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही की गई और ठेले को जप्त कर लिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि आदेशानुसार शहर के हर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

Exit mobile version