Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में 10 अप्रैल को होने वाले चेट्रीचंड महोत्सव के लिए शनिवार शाम को सिंधी समाज के युवक-युवतियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।

10 अप्रैल को चेट्री चंड महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर सिंधी समाज में काफी उत्साह है। महोत्सव से पूर्व शनिवार शाम को शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें बच्चों द्वारा जीवंत झांकी भी शामिल रही। इस दौरान सिंधी समाज के युवक-युवती बड़ी संख्या में झूलेलाल का झंडा लिए बाइक रैली में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। तोरवा चौक में समाज के लोगों ने पंडाल सजाकर यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनके जलपान की व्यवस्था की।

Exit mobile version