32.1 C
Bilāspur
Friday, March 13, 2026
spot_img

बिलासपुर में 25 जोड़ों का विवाह कराया गया संपन्न, जनप्रतिनिधि हुए शामिल महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था समारोह

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें महिला बाल विकास विभाग के द्वारा यह पूरा समारोह संपन्न किया जाता है इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 25 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम बृहस्पति बाजार स्थित भवन में संपन्न कराया गया इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और महिला बाल विकास के अधिकारी मौजूद थे नगर निगम परिक्षेत्र में लगभग 25 जोड़ों का विवाह संपन्न करने के साथ ही उन्हें नगद राशि के साथ उपहार भी प्रदान किया गया है शासन के द्वारा संचालित की जा रही इस योजना का मकसद निर्धन परिवारों को सुविधा प्रदान करना है । महिला बाल विकास विभाग के द्वारा नगर निगम परिक्षेत्र के बाद अब जिला स्तर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन होगा जिसमें भी जोड़ों का विवाह कराकर उन्हें सुविधा प्रदान की जाएगी छत्तीसगढ़ शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब तक कई जोड़ों को मिल चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles