Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर यातायात विभाग में पदस्थ आरक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

बिलासपुर यातायात विभाग में पदस्थ आरक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने 1998 में अभिभाजित मध्य प्रदेश के दौर में बिलासपुर में आरक्षक के पद से पुलिस सेवा की शुरुआत की थी । उनके द्वारा वी वी आई पी और वीआईपी ड्यूटी के दौरान यातायात प्रबंधन बनाए रखने, लगातार स्कूल कॉलेज और आम लोगों के बीच यातायात जागरूकता फैलाने और डीएसटीटी के माध्यम से आयोजित यातायात जागरूकता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पाकर शैलेंद्र सिंह ठाकुर प्रसन्न नजर आए और उन्होंने इसके लिए अपने सीनियर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करे..

Exit mobile version