Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का ऐतिहासिक भवन खाली, जन आहार और कमसम प्लाजा में कार्यालय शिफ्ट

रेलवे प्रशासन ने जन आहार में टीटीई कार्यालय और कमसम प्लाजा में सीआई ऑफिस को अस्थायी तौर पर स्थानांतरित किया है। इसके अलावा स्टेशन मास्टर का ऑफिस भी पुराने भवन से हटाकर पास के नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। सभी स्थानों को कार्यालय उपयोग के अनुरूप केबिन बनाकर तैयार किया गया है। इस पुनर्संरचना के तहत रेलवे भवन के चार कमरे अब आईआरसीटीसी को सौंपे गए हैं,

जिनका इस्तेमाल वाणिज्यिक या सेवा कार्यों में किया जाएगा।रेलवे का उद्देश्य है कि स्टेशन परिसर का अधिकतम और स्मार्ट उपयोग हो सके, साथ ही यात्रियों की सुविधा बनी रहे। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से कार्यालय संचालन अब ज्यादा व्यवस्थित होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आने वाले समय में इस व्यवस्था का असर स्टेशन के प्रबंधन और कार्यकुशलता पर भी देखने को मिलेगा।

Exit mobile version