25.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से टली बड़ी चूक गुम हुई 12 बोर बंदूक और 10 जिंदा कारतूस सुरक्षित बरामद

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तत्परता और मुस्तैदी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 4 जनवरी को रायगढ़ जाने पहुंचे यात्री विजय कुमार मिश्र की 12 बोर की बंदूक और 10 जिंदा कारतूस बैग सहित स्टेशन परिसर में गुम हो गए थे, जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी हरकत में आ गई।प्रार्थी विजय कुमार मिश्र निवासी ग्राम चिन्तापुर, थाना सराय अकील, जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में तत्काल जीआरपी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी स्टाफ द्वारा स्टेशन परिक्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।जीआरपी की सतर्क कार्रवाई के दौरान गुम हुई 12 बोर की बंदूक और 10 जिंदा कारतूस बैग सहित सुरक्षित बरामद कर लिए गए। इसके बाद बंदूक से संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की गई, जो सही पाए गए।सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जीआरपी द्वारा हथियार और कारतूस प्रार्थी को सही सलामत सुपुर्द कर दिए गए। जीआरपी की इस त्वरित और जिम्मेदार कार्रवाई से न केवल एक संभावित सुरक्षा चूक टली, बल्कि यात्रियों में रेलवे सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles