Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग यात्री से साइबर ठगी, 40 हजार की निकासीजीआरपी ने आरोपी आदर्श तिवारी को किया गिरफ्तार, साइबर अपराध पर सख्ती

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग यात्री का मोबाइल चोरी होने के बाद उससे जुड़े खाते से “फोन पे” के जरिए 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। जीआरपी की जांच में सामने आया कि यह रकम आदर्श तिवारी नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई थी। आरोपी ने बिना किसी पहचान और आधार कार्ड देखे अज्ञात युवक को नगदी सौंप दी और इस धोखाधड़ी से 200 रुपये कमीशन कमाया।पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और डीएसपी रेल तोबियस खाखा के निर्देशन में उप निरीक्षक डी.एन. श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 21 जून को आरोपी आदर्श तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इस घटना को लेकर आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे मोबाइल और डिजिटल खातों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें। जीआरपी की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि साइबर ठगी के मामलों में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Exit mobile version