Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के रद्द होने की वजह से रेल नीर की बिक्री में गिरावट, 1500 से 500 पेटी तक खपत पहुंची।

इन दिनों बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रेल नीर की बिक्री काफी कम हो गई है। रेल नीर की बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सप्लाई करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि कुछ महत्वपूर्ण बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों और बिलासपुर स्टेशन के स्टालों में मिलाकर लगभग 1500 पेटी रेल नीर की खपत होती थी। लेकिन वह घटकर अब 500 तक आ पहुंची है।

दरअसल बिलासपुर जोन के अलग-अलग रेल खण्डों पर कई कार्य चल रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। यही वजह है कि रेल नीर की बिक्री अब कम होती जा रही है इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री गाड़ियों का ठहराव नहीं होने से स्टॉल संचालक भी रेल नीर कम ले रहे हैं जिसका सीधा असर रेल नीर की बिक्री पर पड़ रहा है।

Exit mobile version