Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार दोपहर रही बिजली बंद, यात्री हुए हलाकन।

जोनल स्टेशन से यात्रा करना यात्रियों को महंगा पड़ रहा है। यहां परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को तो यहां अधिकांश समय बिजली गुल रही। इस स्थिति में भारी गर्मी और उमस से यात्री परेशान होते रहे।

बिलासपुर जोनल स्टेशन में गुरुवार को सुबह से दोपहर तक अधिकांश समय बिजली गुल रही। बिजली गुल होने की वजह से स्टालों में रखा हुआ पानी बोतल गर्म हो गया। बिजली गुल होने की सूचना विद्युत विभाग को भी दी गई। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी इस और ध्यान तक नहीं दिए। ऐसी स्थिति में भारी गर्मी और उमस में परेशान यात्री इधर-उधर भटकते नजर आए। पंखे नहीं चलने की वजह से यात्री गमछे आदि से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। कई यात्री ऐसे भी थे, जो उमस से राहत पाने के लिए इधर-उधर टहल रहे थे। बार-बार उनकी नजरे पंखों की ओर जा रही थी और यही सोच रहे थे आखिर रेलवे ने इन्हें क्यो बंद कर दिया है। वे नाराज भी दिखे।

जब बिजली रहती है तब भी उमस से राहत दिलाने के लिए मिस्टिग मशीन को भी चालू नही किया जाता हैं। ऐसा यात्रियों का कहना है। रेलवे सुविधा बढ़ाने की बजाय पहले से उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर ढंग से यात्रियों को मुहैया नहीं करा पा रही है। कभी पंखे बंद, तो कभी चलित सीढ़ी। शेड लगे होने के कारण नीचे और उमस भरी गर्मी रहती है। यात्रियों को रेलवे बेवजह परेशान कर रही है। स्टालों में तो लाइट बन्द होने का बुरा हाल दिखाई दिया। यहां फ्रिज में रखे सामान गर्म हो गए लेकिन रेलवे के विद्युत विभाग के अधिकारी इस ओर अपनी आंखें मूंदे नजर आए।

Exit mobile version