26.6 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में फिर तेज हुआ निर्माण कार्य यात्रियों की परेशानी जल्द होगी कम, रेलवे ने ठेका कंपनी को फिर लगाया काम पर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर महीनों से अटका पड़ा पुनर्निर्माण कार्य अब फिर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। काम रुकने से यात्रियों को स्टेशन पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब रेलवे ने ठेका कंपनी को दोबारा सक्रिय कर दिया है और उम्मीद जताई है कि तय समयसीमा में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बिलासपुर स्टेशन में पिछले कई महीनों से ठप पड़ा निर्माण कार्य अब पटरी पर लौटता दिख रहा है। रेलवे प्रशासन के निर्देश के बाद ठेका कंपनी ने रात-दिन काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के दौरान भले ही सतह पर गतिविधि कम दिखाई देती थी, लेकिन अंदरूनी स्तर पर अर्थवर्क, बेस निर्माण और अंडरग्राउंड स्ट्रक्चर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं जारी थीं।रेलवे का फोकस अब निर्माण गति बढ़ाने पर है, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी न झेलनी पड़े।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विशेष मदद टीमें तैनात की गई हैं, जो पार्किंग, टिकटिंग और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी यात्रियों को लगातार दे रही हैं।फिलहाल स्टेशन में केवल गेट नंबर 3 अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जबकि बाकी गेट नंबर 1, 2 और 4 पूरी तरह उपयोग में हैं। पार्किंग क्षेत्र और बुकिंग काउंटर की लोकेशन में हल्का बदलाव किया गया है, जिसके संकेतक स्टेशन परिसर में लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है और इसके पूरा होने के बाद स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। प्लेटफॉर्म विस्तार, नए कनेक्शन मार्ग, यात्री सुविधाएं और तकनीकी सुधार इस परियोजना का हिस्सा हैं।रेलवे ने दावा किया है कि काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जनशक्ति और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यात्रियों को अस्थायी असुविधा झेलनी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन का मानना है कि पूरा होने के बाद स्टेशन शहर के यात्रियों के लिए एक बेहतर और आधुनिक अनुभव लेकर आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles