Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रतिमा को नमन, उनके योगदान को किया याद

2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में मौजूद स्वर्गीय प्रधानमंत्री शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे, जिन्होंने देश की प्रगति में लाल बहादुर शास्त्री के अमूल्य योगदान को याद किया।। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे हैं।

वे अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थी। शास्त्री जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया, विशेषकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को याद किया जाता है।साथ ही, जय जवान, जय किसान नारा उनका ही दिया हुआ है।

Exit mobile version