Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने अपने गृह ग्राम लोरमी के डिंडोरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचकर मतदान किया।

7 मई को लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने बिलासपुर के सभी मतदान के केंद्रों में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर मतदान कर लोगों से मतदान करने अपील की। इसी तरह बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने भी अपने गृह ग्राम लोरमी के डिंडोरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचकर मतदान किया। इसी तरह बिलासपुर कांग्रेस प्रत्यासी देवेंद्र यादव की पत्नी ने भी बिलासपुर के समस्त मतदान केंद्रों का घूम घूमकर निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने का दावा भी किया।उन्होंने कहा कि परीक्षा दे रहे है जब परिणाम आएगा तो सभी को पता चल जाएगा।

Exit mobile version