Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर वन मंडल ने प्लांटेशन का लक्ष्य तय, इस साल 200 हेक्टेयर मे 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

बिलासपुर वन मंडल ने प्लांटेशन का लक्ष्य तय कर लिया है। इस साल 200 हेक्टेयर मे 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे केवल एक रेंज रतनपुर में लगाने की योजना है। इसके लिए तय जगह मे प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वन विभाग हर साल मानसून के सीजन जुलाई में बड़ी संख्या मे पौधे लगाता है। इसके लिए हर एक वनमंडल के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाता है इसमे वन मंडल से भी राय ली जाती है कि वह कितने पौधे लगा सकते हैं। दरअसल प्रयास यह रहता है कि भले ही पौधे सीमित संख्या में हो। लेकिन, वह प्लांटेशन के बाद जीवित रहें। इसी के तहत बिलासपुर वनमंडल ने 200 हेक्टेयर में 80 हजार पौधे लगाने की योजना बनाई है। इन पौधों में सभी तरह के प्रजातियां रहेंगी। हालांकि वनमंडल के अन्य रेंज में इस बार प्लांटेशन नहीं होगा। इसके लिए केवल रतनपुर का चयन किया गया है। पौधा लगाने के बाद मानिटरिंग की जिम्मेदारी मैदानी अमले के साथ संबंधित रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी के अलावा एसडीओ और डीएफओ की रहेगी। वे पौधा लगाने के दौरान मौजूद रहेंगे और मिट्टी, खाद से लेकर दूसरी व्यवस्थाओं को परखेंगे। एसडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि प्लांटेशन के लिए जिस जगह को चिंहित किया गया है, वह पौधों के ग्रोथ के लिए उपयुक्त है। सुरक्षा के साथ- साथ चौकीदार भी तैनात किए जाएंगे ताकि रोपे गए पौधों को किसी तरह हानि ना हो।

हाल ही में वन चेतना केंद्र में एक कार्यशाला हुई थी। जिसमें नई तकनीक से बिगड़े वनों को सुधारने की विधि वन कर्मियों को बतायी गई है। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्रो में पौधारोपण के लिए पौधों की मांग की पूरा कराएंगे।

Exit mobile version