Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर शहर कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को घेरा,बताया सरकार में हो रहा भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दे इस्तीफा

सोशल मीडिया में जानकारी प्रसारित की जा रही है की उपमुख्यमंत्री अरूण साव के बेमेतरा में निजी पारिवारिक कार्यक्रम में लगाये गये टेंट का भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार मे बड़ा भ्रष्टाचार बताते हुए कहा है, हसदेव या फिर तमनार के जंगल हो वहां खनिज संपदा को लूटा जा रहा है। अब पीडब्ल्यूडी के मंत्री अरुण साव अपने निजी पारिवारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे टेंट और कैटरिंग का 87 लाख से अधिक का बिल सरकारी खजाने से भुगतान कराया है। जिला कांग्रेस कार्यालय मे पत्रकारों को संबोधित कर रहे पार्टी के शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग करार दिया और बताया सूचना के अधिकार के जरिए पता लगा है कि बिल पास करा लिया गया। बेमेतरा मे मंत्री के दिवंगत भांजे का श्रद्धांजलि हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

Exit mobile version