Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर शहर के चौक-चौराहों पर मवेशियों का जमावड़ा, नगर निगम की खानापूर्ति कार्यवाही।

एक तरफ शहर में चारो तरफ चौक चौराहों, प्रमुख सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम अमला वीआईपी क्षेत्रों से गिने चुने मवेशी पकड़कर खानापूर्ति कर रहा है। हमारे कैमरे में कैद इस तस्वीर को आप खुद देख सकते है, कि किस तरह से नगर निगम अमले के मवेशियों की धर पकड़ करने वाले इतने बड़े गाड़ी में ठीक से आधे दर्जन भी मवेशी नहीं है। जबकि नगर निगम की वाहन गोल बाजार, बस स्टैंड और शिव टॉकीज चौक एवं सड़क किनारे बैठे मवेशियों के पास से होकर गुजर रही है। बावजूद नगर निगम अमला सड़क पर बैठे मवेशियों की धर पकड़ तक नही कर रही है। नगर निगम की लापरवाही का ही नतीजा है जो लगातार सड़क हादसों में मवेशियों की मौत हो रही है। राजधानी और न्यायधानी बिलासपुर सहित अन्य क्षेत्रों में कई हादसे हो चुके है जिसमे मवेशियों से लेकर कई गौवंशों की जाने जा चुकी है।

Exit mobile version