Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर शहर के विभिन्न कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। नई शिक्षा नीति लागू होने के साथ सरकार ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। जिसको लेकर टॉपर स्टूडेंट को प्रथम प्राथमिकता मिल रही है। ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन प्रवेश लेने में भी छात्र-छात्राओं को ज्यादा समस्याएं नहीं हो रही है। टॉपर स्टूडेंट को किसी कारणवश शुल्क जमा न करने के बावजूद कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिल रहा है। वही ऐसे विद्यार्थी जो किसी वजह से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्हें ऑफलाइन आवेदन का मौका दिया जा रहा है। महाविद्यालय में प्रवेश जारी है प्रवेश की अंतिम तिथि अभी सुनिश्चित नहीं हुई है। जब तक महाविद्यालय में सीट खाली है तब तक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं।

Exit mobile version