Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर शहर में बिजली हेतु स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत।

शहर मे बिजली का स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है । तोरवा विधुत कालोनी में विभाग के एक कर्मचारी के घर पर पहला मीटर लगाने से इसकी शुरुआत की गयी. पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का जयपुर के जीनस फर्म को काम दिया है। कार्यपालन अभियंता पी वी राजकुमार ने बताया कि तोरवा डिवीजन में 74 हजार उपभोक्ता है, जिनके घरो के इलेक्ट्रॉनिक मीटर बदले जाएंगे. स्मार्ट मीटर का पूरा काम ऐप के माध्यम से किया जा रहा इसलिए मीटर शिफ्टिंग कांड की तरह गड़बड़ी की गुंजाइश नही है।

स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की शिकायत से निजात मिलेगी। माह के अंतिम दिन तक खपत का डाटा ऑनलाइन आते ही सम्बंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर बिल भेज दिया जाएगा। अभी यह पोस्टपेड रहेगा ताकि दिक्कत न हो कुछ माह बाद इसे प्रीपेड कर दिया जाएगा।

Exit mobile version