बिलासपुर शहर वासियों को सिटी बस की सेवा उपलब्ध कराने के लिए विगत 9 वर्षों पहले यहां सिटी बस सेवा प्रारंभ की गई थी हालांकि समय के साथ सिटी बस सेवा का हाल खस्ता होता गया और कोरोना के दौरान तो बस सेवा बंद हो गई हालांकि उसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने पहल करते हुए सिटी बस सेवा को पुनः प्रारंभ कराया लेकिन अब एक बार फिर से सिटी बस का संचालन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है दरअसल बिलासपुर सिटी बस संचालन का जिम्मा जिस कंपनी ने लिया है वह अपने कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं दे रहा है यही वजह है कि गुरुवार को सभी बस चालक और कंडक्टर बिलासपुर कलेक्ट्रेट तनखा की मांग करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जो कलेक्टर दर से राशि दी जाती हे। वह नहीं दिया जा रहा है इसके अलावा ना ही इनका पीएफ काटा जाता है। न हीं इन्हें कोई मेडिकल की सुविधा है। इसके अलावा जितनी सिटी बस चल रही है उनकी इंश्योरेंस और फिटनेस भी खत्म हो चुकी है जो आने वाले समय में पूर्ण खत्म हो जाएगी और सिटी बस सेवा का परिचालन बंद हो जाएगा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बस चालक और कंडक्टरों ने कहा कि अगर जल्द ही उनके तनख्वा का भुगतान नहीं किया जाएगा तो उन्हें मजबूरन वर्ष उग्र आंदोलन करने बाद होना पड़ेगा तो वही सिटी बस का परिचालन भी बंद हो जाएगा जो उचित नहीं होगा।





