Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर शादी का झांसा देकर रेप करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तारन्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना सकरी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने एफआईआर के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश जयसवाल निवासी दीन दयाल कॉलोनी मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पीड़िता ने 2 जुलाई को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान राजेश जयसवाल से वर्ष 2022 में हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कांटीखार स्थित उसके घर में शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे अपने घर मंगला ले जाकर पत्नी की तरह रखकर लगातार संबंध बनाता रहा। शादी की बात करने पर आरोपी ने गाली-गलौच, धमकी और मारपीट की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। लअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अगुवाई में विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, विनेन्द्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version