Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर स्थित शासकीय अतिथियों के विश्राम गृह छत्तीसगढ़ भवन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर दिए प्रदेशवासियों को दी बधाई।

15 अगस्त के अवसर पर सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी कार्यालयो में ध्वजारोहण किया गया। बिलासपुर नेहरू चौक के पास स्थित शासकीय अतिथियों के विश्राम गृह छत्तीसगढ़ भवन में भी तिरंगा फहराकर राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यहां जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, साथ ही पूरे जिले वासियों को उन्होंने स्वतंत्रता पर्व की बधाई भी दी।

Exit mobile version