28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

बिलासपुर सरकंडा थाना अंतर्गत पति के खिलाफ सरकंडा पुलिस के द्वारा किये गए दुष्कर्म के तहत एक तरफा कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर

बिलासपुर सरकंडा थाना अंतर्गत पति के खिलाफ सरकंडा पुलिस के द्वारा किये गए दुष्कर्म के तहत एक तरफा कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर

आरोपी की पत्नी ने एसपी से मुलाकात की।सरकंडा निवासी सुलोचना साहू ने एसपी को बताया कि सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के द्वारा उसके पति शुशील साहू को बंधक बनाकर अपने पास रख लिया गया था जब भी उसका पति महिला से अपना पीछा छुड़वाना चाहता तब तब महिला उसे धमकाती और कहती कि उसे झूठे आरोप में फंसा देगी।इसकी समस्या लेकर शुशील की पत्नी सुलोचना भी सरकंडा थाने के चक्कर काटी लेकिन सुनवाई नही होने पर उसने विश्व हिंदू सेवा संगठन को आवेदन देकर मदद मांगा।जिसके बाद विश्व हिंदू संगठन के द्वारा सुलोचना के पति को क्षेत्र के महिला के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाया गया।जहां पुलिस ने दोनों महिलाओं को 155 के तहत कार्यवाही कर कोर्ट भेज दिया।इसके बाद क्षेत्र की महिला को बल मिल गया जिसने पहले शुशील के घर पहुंचकर घर मे तोड़फोड़ की उसके बाद फिर से सरकंडा थाने में उपस्थित होकर शुसील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया।एसपी कार्यालय पहुंचे विश्व हिंदू संगठन और आरोपी की पत्नी ने कहा कि पुलिस अपनी कार्यवाही करे उससे उन्हें कोई आपत्ति नही लेकिन कम से कम मामले की निष्पक्ष जांच करने के बाद शुशील के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाता तो वे भी संतुष्ट रहते।पूर्व में भी वे लोग एसपी से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन अबतक हल कुछ नही निकला।इसी तरह फिर से ये लोग न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी के पास पहुंचे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles