Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही कार में लगी आग।

गर्मी के दिनों में कार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। शुक्रवार को बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही कार नंबर सीजी 10 FA 8161 में जाली ओवरब्रिज के ऊपर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस कार में बिलासपुर शनिचरी बाजार के पास रहने वाले छेदीलाल अपने परिवार के साथ कुसमुंडा कोरबा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट और तेज गर्मी की वजह से कार में आग लग गई। कार से धुआं उठता देख कार में सवार सभी लोग बाहर निकल आए। इधर कार में आग लगने की सूचना 112 और दमकल को भी दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह से कार पूरी तरह जल गई।

Exit mobile version