
टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहा. वाणिज्य प्रबंधक श्री डी एस चौहान के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में दिनांक 04 दिसम्बर 2025 को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान बिलासपुर से गुजरने वाली 16 गाड़ियो मे गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस अभियान में कुल 415 मामलों से 2,19,595 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए । जिसमें बिना टिकट के 332 मामले से 1,91,615 अनियमित टिकट के 72 मामले से 26,980 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 11 मामले से 1,000 रुपए शामिल है |




