Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर: 56 आरक्षकों का हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन, एसपी ने लगाया लाल रिबन

बिलासपुर जिले के जिन 56 आरक्षकों का प्रमोशन कर उन्हें हेड कांस्टेबल बनाया गया है उन्हें बुधवार को एसपी कार्यालय में एसपी रजनेश सिंह ने लाल रिबन लगाकर पदोन्नत किया।

बिलासपुर के अलग-अलग थाने में पदस्थ 56 पुलिस कर्मियों का प्रमोशन ऑर्डर मंगलवार शाम को एसपी रजनेश सिंह ने जारी किया था, जिसके तहत जिले में पदस्थ छप्पन पुलिस कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल बनाया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत कांस्टेबल के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण या बड़ी विभागिय जांच लंबीत पाई जाती है तो उनकी पदोन्नति निरस्त की जाएगी। कर्मचारियों का इंडक्शन कोर्स में शामिल होना भी जरूरी है।

इधर बुधवार को प्रमोट 56 आरक्षकों को लाल रिबन लगाकर एसपी ने कहा कि वे अपने पद और वर्दी की मर्यादा बनाए रखेंगे, उनसे ऐसी अपेक्षा की जाती है।

इस अवसर पर एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी अर्चना झा, उदयन बेहार, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, आर आई भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।

Exit mobile version