Site icon Grand Gumber News

बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट में संचालन करने वाली विमान कंपनी एलाइंस एयर को प्रत्येक उड़ान में 35 खाली सीट के लिए मिलती है सब्सिडी।

बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट में संचालन करने वाली विमान कंपनी एलाइंस एयर को प्रत्येक उड़ान में 35 खाली सीट के लिए सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी की यह राशि अलग-अलग उड़ानों में अलग-अलग है। बिलासपुर से कोलकाता जबलपुर के लिए उड़ान का खर्च सबसे कम है। जबकी बिलासपुर से दिल्ली तक की उड़ान का खर्च सबसे महंगा है। बिलासपुर से कोलकाता जबलपुर के एक उड़ान का खर्च 2.52 लख रुपए है। बिलासपुर से दिल्ली तक के एक उड़ान का खर्च 7.33 लाख रुपए है।

विमान कंपनी को किसी भी उड़ान में नुकसान नहीं है। वह इसलिए क्योंकि कंपनी को मिलने वाली सब्सिडी में 35 खाली सीटों पर सब्सिडी देने का प्रावधान है। जिसमें खाली सीटों की संख्या कम ज्यादा होती रहती है। कुल 70 सीटों वाले विमान में यात्रियों की संख्या आधी हुई। तब भी एलाइंस एयर कंपनी को सभी सीटों की राशि मिलेगी। इन्हें 35 सीटों का किराया यात्रियों से जबकि शेष 35 सीटों का किराया सब्सिडी से मिल जाएगा।

Exit mobile version