Site icon Grand Gumber News

निवास पट्टे की समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बिल्हा निवासी।

नगर पंचायत बिल्हा के वार्ड नंबर 11 डोडकीभाटा में निवास करने वाले लोग अपने पट्टे की समस्या को लेकर खासे परेशान है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर थक चुके ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, उनका कहना है कि हम विगत 40 वर्षों से निवास कर रहे हैं।

नगर पंचायत बिल्हा में मकान का टेक्स अदा करते आ रहे है. रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन हमारे पास मकान का पट्टा नहीं होने के कारण हमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पट्टा दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version