Site icon Grand Gumber News

बिल्हा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस लौह पुरुष सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि साइबर सुरक्षा, राष्ट्र सेवा और सामाजिक एकता का लिया संकल्प विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर दिखाया उत्साह

थाना बिल्हा द्वारा ग्राम गोढी स्थित स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेण्ड्रे, ग्राम सरपंच चन्द्रप्रताप तिवारी और स्थानीय पत्रकारों ने उपस्थित रहकर एकता और राष्ट्रहित पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिल्हा पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें युवाओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन ऑफ यूनिटी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का संकल्प लिया।

Exit mobile version