Site icon Grand Gumber News

बिल्हा में खुले में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, ताश-पैसे जब्त ऑपरेशन “प्रहार” के तहत पुलिस की दबिश, मंदिर चौक खपरी में की गई कार्रवाई

थाना बिल्हा पुलिस को ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम खपरी मंदिर चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और कुल 1710 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और सीएसपी चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी और 7 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा। सभी आरोपी खपरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।आरोपियों के खिलाफ थाना बिल्हा में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version