Site icon Grand Gumber News

बिल्हा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले : धरमलाल कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। यह कार्यक्रम बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सरगांव मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 117, ग्राम खम्हारडीह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इसे सुनकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों और सकारात्मक बदलाव से जुड़े विचार सभी श्रोताओं को गहराई से प्रभावित करते हैं।उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ जन-जन को जोड़ने वाला एक जनआंदोलन बन चुका है, जो सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल वोटर्स डे के अवसर पर ‘माय भारत’ वॉलंटियर्स पर जोर देते हुए युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के इस अवसर को मिलकर उत्सव के रूप में मनाने की अपील की, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों।कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर आपसी विचार-विमर्श भी किया।

Exit mobile version