Site icon Grand Gumber News

बिल्हा में 26 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपूजन, साय सरकार को जताया आभार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा में पीडब्ल्यूडी द्वारा स्वीकृत 26 करोड़ रुपये की दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया। इसमें सरगांव–साकेत मार्ग की 12 किमी सड़क 22 करोड़ और सरगांव–खपरी मार्ग की 3.5 किमी सड़क 4 करोड़ शामिल है।

कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ग्रामीण कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सड़कों के पूर्ण होने से विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। भाजपा सरकार का लक्ष्य गांव–गरीब–किसान के विकास को प्राथमिकता देना है और बिल्हा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Exit mobile version