Site icon Grand Gumber News

बिल्हा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की उम्मीद ,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री ने दिए निर्देश…

बिलासपुर :- बिल्हा क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस के बिल्हा स्टेशन पर ठहराव के प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों को व्यवहार्यता परीक्षण के निर्देश दिए हैं।रेल मंत्री ने 11 अगस्त 2025 को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट अनुकूल आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। तोखन साहू ने कहा कि बिल्हा क्षेत्र और आसपास के यात्रियों की यह वर्षों पुरानी मांग रही है। सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव मिलने से जहां यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी, वहीं क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Exit mobile version