Site icon Grand Gumber News

बिल्हा सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ विधायक धरमलाल कौशिक ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

पल्स पोलियो अभियान के तहत आज बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर की। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप पिलाएं।

कार्यक्रम में क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, वंदना जेंद्रे, सतीश शर्मा, पुनीता डहरिया, मोहन ढोरिया सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में पल्स पोलियो अभियान के लिए कुल 1520 बूथ बनाए गए हैं, जहां 0 से 5 वर्ष तक के कुल 2 लाख 78 हजार 149 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी दिनों में घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी दवा पिलाई जाएगी।

Exit mobile version