Site icon Grand Gumber News

बिहार में NDA की बढ़त पर छत्तीसगढ़ में जश्न सीएम विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल संग मनाई खुशी

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिल रही जबरदस्त बढ़त का जश्न छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। रुझानों में NDA के स्पष्ट बढ़त बनाते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रीमंडल की बैठक में मिठाई बांटकर जीत की बधाई दी।सीएम ने कहा कि बिहार के परिणाम NDA की नीतियों, नेतृत्व और विकास मॉडल पर जनता के भरोसे का बड़ा संकेत हैं।

उन्होंने इसे देश में स्थिर और मजबूत राजनीतिक सोच की जीत बताया। वहीं बैठक में मौजूद मंत्रियों ने भी आगामी अंतिम परिणाम को लेकर उत्साह जताया।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। पूरे मंत्रालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उम्मीद जताई गई कि अंतिम नतीजे NDA की बढ़त को और पुख्ता करेंगे।

Exit mobile version