37.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

*बीएमएस ने महिला दिवस पर 487 महिलाओं का किया सम्मान*

बीएमएस ने महिला दिवस पर 487 महिलाओं का किया सम्मान

  भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (भारतीय मजदूर संघ) के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह- 2024 का आयोजन आदर्श नगर,कुसमुंडा क्षेत्र में किया गया। जिसमें लगभग- 487 कोयला एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत मातृशक्ति महिलाओं का तिलक, पुष्प एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
    भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर मातृत्व शक्तियों के सम्मान में पार्षद कार्यालय के समीप,आदर्श नगर, कुसमुंडा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव सिंह, महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र, अति विशिष्ट अतिथि श्री राधेश्याम जायसवाल, मंत्री, बीएमएस (केंद्र) एवं चेयरमेन श्रमिक शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री टिकेश्वर सिंह राठौर, अध्यक्ष- एबीकेएमएस एवं सदस्य- कल्याण मंडल कोल इंडिया, श्री नवरतन बरेठ, जिला मंत्री, बीएमएस, जिला कोरबा, कार्यक्रम के अध्यक्ष- श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, संचालन- श्री अशोक कुमार सूर्यवंशी, महामंत्री, बीकेकेएमएस, बिलासपुर के अलावा कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका क्षेत्र, केंद्रीय कर्मशाला कोरबा/गेवरा एवं मुख्यालय बिलासपुर के समस्त पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य तथा महिलाओं की प्रमुख उपस्थिति रही ।
     कार्यक्रम का शुभारंभ नारी शक्तियों (महिलाओं) को तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तत्पश्चात संगठन की पदाधिकारी एवं उपस्थित मातृत्व शक्तियों के द्वारा भव्य रूप से आदर्श नगर कॉलोनी परिसर, कुसमुंडा में शोभायात्रा निकाली गई।
        शोभा यात्रा के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वल, पुष्प अर्पित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंचस्थ अतिथियों का संगठन की ओर से पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा पूर्वोत्तर एवं वर्तमान में नारियों की दशा दिशा/शिक्षा/अधिकार/समाज एवं परिवार में नारी का योगदान/सम्मान/आदि बातों की जानकारी देते हुए देश के विकास एवं उन्नति में निरंतर उनके योगदान/महत्ता की जानकारी दी गई। साथ ही कुसमुंडा क्षेत्र के अन्य संगठन के लगभग 37 सदस्यों ने  बीएमएस संगठन के श्रमिक क्षेत्र में कार्य/रीति नीति से प्रभावित होकर बीएमएस संगठन में प्रवेश लिए ।उन सभी सदस्यों का संगठन की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त अंतरराष्ट्रीय महिला  दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह में लगभग 615 संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिलाओं की उपस्थिति रही ।
     कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा  समस्त मंचस्थ अतिथि, उपस्थित मातृत्व शक्तियों एवं संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किए। 
     *।।भारत माता की जय।।*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles