Site icon Grand Gumber News

बीएलओ की बैठक आयोजित कर संपूर्ण कार्यों की दी जानकारी, निर्वाचन आयोग करेगी मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण।

आगामी 2 से 3 महीनो में प्रदेश में नगरी निकाय और पंचायत के चुनाव संपन्न होने हैं इसे लेकर अब राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है इसके तहत अब अगले 1 महीने तक निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का पुर्ननिरीक्षण सहित नए नाम जोड़ने और नाम काटने का काम वार्ड स्तर पर जाकर पूर्ण करेगा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा तो वही जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा भी जाएगा।

इसे लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित कर उन्हें संपूर्ण कार्यों की जानकारी दी जा रही है इसी कड़ी में बिलासपुर के जल संसाधन परिसर में मौजूद प्रार्थना सभा कक्ष में गुरुवार को बिलासपुर विधानसभा के सभी बीएलओ की बैठक आयोजित कर उन्हें मतदाता सूची के लिए किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई इस दौरान उन्हें हर कार्यों की बारीक से जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा गया कि मतदाता सूची को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि आगे उत्पन्न ना हो।

Exit mobile version