24.2 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

बीजापुर मुठभेड़: 8 लाख का इनामी DVCM उधम सिंह ढेर, AK-47 बरामद, तर्रेम के जंगलों में DRG-कोबरा की बड़ी कार्रवाई, माओवादी नेटवर्क को झटका

बीजापुर जिले के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत जंगल-पहाड़ी इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र माओवादी ढेर हो गया। मुठभेड़ स्थल से स्वचलित हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद की गई है।दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG बीजापुर और कोबरा की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 05 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे से दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान DVCM उधम सिंह का शव बरामद किया गया। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।मृत माओवादी उधम सिंह प्लाटून नंबर-30 का इंचार्ज था और वर्ष 2002-03 में संगठन से जुड़ा था। वह छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा क्षेत्र में सक्रिय रहा और उसके खिलाफ बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, 28 राउंड, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट, मोबाइल फोन सहित अन्य नक्सली सामान जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि माओवादी विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles