Site icon Grand Gumber News

बुगाला गिरफ्तार: नशे के कारोबार में 12 साल से फरार था आरोपी

कुछ दिनों पहले बिलासपुर पुलिस ने बिलासपुर में ड्रग्स कारोबार की नींव रखने वालों में से एक सुच्चा सिंह को जबलपुर से पकड़ा था, जिससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने एक और नशे के बड़े कसरोबरी बृजलाल उर्फ बुगाला को भाटापारा से गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ भी बिलासपुर और भाटापारा केअलग-अलग थानो में ढेर सारे मामले दर्ज है।पिछले दिनों नशे के कारोबार में जुड़े सृष्टि कुर्रे ने नशीली दवाइयां को विक्रांत सरकार, बुगाला, काजल कुर्रे और पल्लवी जांगड़े से खरीदने की बात कही थी, जिसके बाद से ही पुलिस बुगाला की तलाश कर रही थी। बुगाला की तलाश में पुलिस की एक टीम भाटापारा में मौजूद थी, जहां उन्हें जानकारी मिली कि गुरु नानक नगर वार्ड में बृजलाल उर्फ बुगाला मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे धर दबोचा। आपको बता दे कि बुगाला कि पिछले 12 से 15 सालों से पुलिस तलाश कर रही थी जो भाटापारा में छिपकर गुप्त रूप से नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 18,000 रुपए नगद जप्त किया है।

Exit mobile version