
70 साल से अधिक बुजुर्गों को शासकीय योजनाओं के तहत चिकित्सा योजना का लाभ दिलाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा पहल की गई है जिसके तहत रविवार को सीएमडी चौक स्थित आईएमए भवन में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी चिकित्सकों के परिवार वालों के लिए यहां शिविर लगाते हुए

उन्हें शासन की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया इसके साथ ही आने वाले समय में आईएमए के द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह से जागरूकता शिविर लगाकर यहां लोगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने की कोशिश होगी ताकि बुढ़ापे में जब लोगों को चिकित्सा की आवश्यकता पड़े तो उन्हें समस्या का सामना न करनापड़े




